12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान से गिरी बिजली ने बनाया 7 फुटबॉलर्स को निशाना, 1 की मौत और 6 घायल

Lightning Strike Horror: आसमान से गिरी बिजली काफी खतरनाक होती है। इससे लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसा ही हुआ एक फुटबॉलर के साथ जो आसमान से गिरी बिजली की वजह से मारा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
caio_henrique_de_lima_goncalves_dies_due_to_lightning_strike.jpg

Caio Henrique de Lima Goncalves dies due to lightning strike on field

आसमान से गिरने वाली बिजली को काफी खतरनाक माना जाता है। इसका झटका काफी तेज़ होता है और इससे लोगों की जान भी जा सकती है। अक्सर ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं जब आसमान से गिरी बिजली धरती पर लोगों को अपना निशाना बनाती है और इससे लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसा ही एक हादसा हाल ही में हुआ और वो भी एक ग्राउंड पर चलते फुटबॉल मैच के दौरान। यह हादसा ब्राज़ील (Brazil) के सैंटो एंटोनियो दा प्लैटिना (Santo Antônio da Platina) में 10 दिसंबर को हुआ।


21 वर्षीय फुटबॉलर की हुई मौत

चलते फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में आसमान से बिजली गिरने की वजह से एक 21 वर्षीय फुटबॉलर कैओ हेनरिक डी लीमा गोंकाल्वेस (Caio Henrique de Lima Goncalves) की मौत हो गई। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें मेडिकल टीम हेनरिक को उठाकर ग्राउंड से बाहर ले जाती है और उसे अस्पताल भी ले जाया जाता है, लेकिन उसकी जान नहीं बचती।

वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


6 अन्य फुटबॉलर्स घायल

इस हादसे में 6 अन्य फूट्बॉलर्स घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बाइडन ने नेतन्याहू को फिर चेताया, कहा - 'इजरायल अब खो रहा है इंटरनेशनल सपोर्ट'