14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉस एंजेलिस में कैसे लगी विनाशकारी आग? हादसा या साजिश!

Los Angeles Fires: लॉस एंजेलिस में कैसे विनाशकारी आग से हाहाकार मचा हुआ है। जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में सोचने वाली बात है कि क्या यह एक हादसा है या साजिश?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Jan 2025, 3:43 PM IST

Los Angeles Fires

Fires In Los Angeles

अमेरिका (United States Of America) के कैलिफोर्निया (California) राज्य का लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर में इस समय आग फैली हुई है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है। आग में एलए (LA) झुलस रहा है, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। इस आग की वजह से अब तक 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। विनाशकारी आग की वजह से अब तक 12,000 हज़ार से ज़्यादा इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं और कई बिज़नेस भी तबाह हो चुके हैं। शहर में कई अमीर लोग तो अपने घरों को बचाने के लिए प्राइवेट फायरब्रिगेड सर्विसेज़ पर हर घंटे करीब 1.7 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों से शहर धधक रहा है, लेकिन अभी भी आग पर काबू पाने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।

हादसा या साजिश?

इस आग से हुए विनाश को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जो वाकई गंभीर हैं। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि लॉस एंजेलिस में लगी आग एक हादसा है या साजिश? हालांकि आग जिस तरह से लगी और इससे जो नुकसान हो रहा है, उसने कई तरह की साजिशों और संदेहों को जन्म दिया है।

क्या जानबूझकर लगाई गई आग?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक कॉन्सपिरेसी थ्योरी का तेज़ी से प्रसार हुआ है, जिसमें कहा जा रहा है कि लॉस एंजेलिस में आग जानबूझकर लगाई गई थी। इस साजिश के पीछे कुछ गहरे उद्देश्य हो सकते हैं। इस मामले में खासकर ताड़ के पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ताड़ के पेड़ आग से बचने की एक विशेष वजह हो सकती है। इन पेड़ों की मोटी छाल और उच्च नमी इसे आग से कुछ हद तक बचा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आग का फैलाव सामान्य तौर पर ज़मीन के पास होता है और ताड़ के पेड़ों पत्तियाँ ऊंचाई पर होती हैं, जो उन्हें आग से बचा सकती हैं। हालांकि, कई पेड़ आग से गंभीर रूप से प्रभावित भी हुए हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि सभी पेड़ आग से सुरक्षित नहीं रहते।

बीमा कंपनियों का पॉलिसी रद्द करना संदेहजनक

लॉस एंजेलिस ही बीमा कंपनियों की पॉलिसी रद्द करने की खबरें भी लोगों के बीच आशंका पैदा कर रही हैं। फार्म इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सैकड़ों घरों की पॉलिसी रद्द करने का कदम हैरान करता है, क्योंकि इसका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी बहुत बड़ा है। साथ ही इससे उन लोगों में आक्रोश पैदा हो सकता है, जिनके पास अब बीमा नहीं है। इस स्थिति में लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आग का यह पैटर्न जानबूझकर उत्पन्न किया गया है ताकि महंगे प्रॉपर्टी क्षेत्रों को खाली किया जा सके और भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें इस्तेमाल किया जा सके।

डायरेक्टेड एनर्जी वेपन थ्योरी भी करती है हैरान

आग लगने की डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) को लेकर जो थ्योरी चल रही है, वो भी हैरान करती है। यह थ्योरी अत्याधुनिक हथियारों के बारे में है, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि इनसे आग को जानबूझकर लगाया गया। हालांकि यह बहुत विवादास्पद और बिना ठोस प्रमाण के विचार हैं।

हॉलीवुड स्टार मेल गिब्सन ने उठाए सवाल

हॉलीवुड स्टार मेल गिब्सन (Mel Gibson) ने भी लॉस एंजेलिस में आग लगने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति के जलने के बाद यह माना कि इस बात की पूरी संभावना है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। उनका कहना है कि इस दौरान पानी की अनुपलब्धता एक अन्य संकेत हो सकता है कि आग को नियंत्रित करने में कुछ गड़बड़ी हुई है।

पत्रिका नहीं करता दावे की पुष्टि

लॉस एंजेलिस में आग लगने की घटना को लेकर कई तरह की थ्योरीज़ और सवाल उठ रहे हैं। आग के प्राकृतिक कारणों और वैज्ञानिक विश्लेषण पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। यह भी सच है कि जब बड़े पैमाने पर विनाश होता है और लोग प्रभावित होते हैं, तो इस तरह की साजिश की थ्योरीज़ उभरने लगती हैं। हालांकि पत्रिका किसी भी दावे की पुष्टि नही करता है।