
LA Wildfires
अमेरिका (United States Of America) का लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है। इस शहर को हॉलीवुड टाउन (Hollywood Town) भी कहा जाता है। हॉलीवुड के कई जाने-माने एक्टर्स- एक्ट्रेसेज़ कैलिफोर्निया (California) के लॉस एंजेलिस में ही रहते हैं। लॉस एंजेलिस को एलए (LA) के नाम से भी जाना जाता है और यह पर्यटकों के लिए एक बेह्तरीन वेकेशन सिटी है। हालांकि लॉस एंजेलिस इस समय बेहद ही खराब दौर से जूझ रहा है। हॉलीवुड टाउन जल रहा है। भीषण आग की वजह से एलए धधक रहा है और पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है।
लॉस एंजेलिस में लगी विनाशकारी आग की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
लॉस एंजेलिस काउंटी में रहने वाले करीब 1.8 लाख लोगों को आग की वजह से अपना घर खाली करना पड़ा है। लोग जो कुछ उठाकर घर से निकल सकते हैं, निकल रहे हैं। इसके अलावा दो लाख लोगों को भी वॉर्निंग दी गई है कि उन्हें भी जल्द ही अपना घर खाली करना पड़ सकता है।
लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग की वजह से कई घर और बिज़नेस जलकर खाक हो चुके हैं। बड़ी संख्या में फायर-फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली है।
आग की शुरुआत सबसे पहले पैसिफिक पैलिसेड्स (Pacific Palisades) हुई थी। यह इलाका उत्तर-पश्चिमी लॉस एंजेलिस में है। लेकिन महज 10 एकड़ के इलाके में लगी आग चंद घंटों के अंदर 2,900 एकड़ के दायरे में फैल गई। शहर के ऊपर धुएं का गुबार छाया हुआ है। अब यह भीषण आग कई एकड़ में फैल गई है और इसे कैलिफोर्निया के इतिहास में इसे सबसे विनाशकारी बताया जा रहा है।
आखिर सर्दी के मौसम में जंगल में आग कैसे लगी और फिर लॉस एंजेलिस में फैल गई, यह सवाल मन में आना स्वाभाविक है और हैरान भी करता है। हालांकि अभी तक इसके पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने लॉस एंजेलिस में आग लगने के पीछे तेज हवाओं और सूखे मौसम की तरफ इशारा किया है। इसकी वजह से पेड़-पौधे सूख गए और उनमें आग फैलना काफी आसान हो गया। लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने का कारण साफ नहीं है और इसकी जांच जारी है। इस आग के फैलने का एक कारण सेंटा एना हवाएं भी हैं। यह जमीन से समुद्र की तरफ बहती हैं। ऐसा माना जाता है कि करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की स्पीड से चलने वाली इन हवाओं ने आग को ज्यादा भड़का दिया है। सेंटा एना हवाएं अमेरिका के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा से तट की तरफ बहती हैं। ये हवाएं साल में कई बार बहती हैं, लेकिन जब ये हवाएं जंगल की आग के साथ मिलती हैं, तो भारी तबाही होती है।
इस आग से न केवल जानमाल का नुकसान हुआ है, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा को भी खतरा हो गया है. नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जंगल के जानवर, जिनके पास बचने का कोई अन्य रास्ता नहीं है, आग से बचने के लिए इंसानों के इलाकों में आ रहे हैं। यह वीडियो वाकई दिल को छूने वाला है। हिरण का बच्चा जो आग से बचने के लिए सड़क पर दौड़ रहा है, उसकी हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे वह डर और असहायता से घिरा हुआ हो और अपनी जान बचाने के लिए वह हर दिशा में भाग रहा है।
Updated on:
12 Jan 2025 02:19 pm
Published on:
12 Jan 2025 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
