2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही बच्चे का बाप और मामा है ये शख्स, सामने आया राज़ तो परिवार के उड़ गए होश

इस शख्स ने ये बात अपने परिवार को नहीं बताई। लेकिन ये सच्चाई ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। परिवार को जब ये पता चला कि उनकी बेटी के बच्चे का बाप उनका ही बेटा है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Google source verification
man become Father of his lesbian Sister child in amsterdam

Adam Zayden (Photo- Instagram)

बदलते रिश्तों की इस नई दुनिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको एक बार तो अपने कानों पर भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल एक शख्स अपनी ही बहन के बच्चे का बाप निकल आया। कई दिनों तक ये बात उसने अपने परिवार से दबा कर रखी थी, लेकिन जब ये काला सच उसके परिवार के सामने आया तो जैसे उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। परिवार ने भाई और बहन को जमकर कोसा लेकिन फिर इस शख्स ने परिवार को वो बात बताई जिसके चलते उसने ये काम किया था। इस शख्स ने कहा कि उसने ये कदम एक मजबूरी में आकर उठाया। लेकिन इस शख्स की मजबूरी क्या थी ये जानकर परिवार तो और भी सदमे में आ गया।

शख्स की बहन ने लड़की से ही कर ली शादी

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम है एडम जैडेन और उनकी बहन का नाम है जेड जैडेन। एडम लंदन के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। एडम की बहन जेड लेस्बियन हैं। जेड एक डेवलपर और रिसर्चर हैं। उन्हें एक लड़की एफजी से प्यार हो गया। एफजी जानवरों की डॉक्टर हैं। प्यार में आकर दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली और नीदरलैंड के एम्सटर्डम साथ रहने लगे। जेड और एफजी शुरुआत से ही एक बच्चा चाहते थे लेकिन दोनों के महिला होने के चलते बच्चा नहीं हो सकता था। उन्होंने फिर इसका रास्ता निकाला और तय किया कि वो किसी आदमी से उसके स्पर्म डोनेट करने के लिए बात करेंगी और उसके जरिए गर्भ धारण करेंगी। लेकिन 2 साल के बाद भी उन्हें कई दिनों के बाद भी दोनों की इस बात के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ। जिससे जेड काफी दुखी रहने लग गई। लगभग 3 साल बाद 2021 में अपनी बहन को परेशान होता हुआ देख एडम से रहा नहीं गया और बहन से तनाव के कारण पूछा। वजह जानकर एडम ने पहले काफी सोचा फिर तय किया वो अपनी बहन के बच्चे के बाप बनेगा।

एडम ने अपने स्पर्म डोनेट किए

एडम के इस फैसले ने उसकी बहन जेड और जेड की पत्नी एफजी को जैसे उम्मीद की एक नई किरण दे दी। इसके बाद एडम ने अपने उन्हें अपने स्पर्म डोनेट कर दिए। एडम के स्पर्म को उसकी बहन की पत्नी एफजी ने धारण कर लिया और फिर वो हुआ जिसकी उन्हें कई सालों से आशा थी, वो ये कि एफजी प्रेग्नेंट हो गई।

2023 में हुआ बच्चे का जन्म

एफजी ने मार्च 2023 में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद तो एडम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन ये बात उन्होंने अपने परिवार को नहीं बताई। लेकिन ये सच्चाई ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। परिवार को जब ये पता चला कि उनकी बेटी के बच्चे का बाप उनका ही बेटा है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई लेकिन जब एडम ने इसके पीछे की वजह बताई तो उन्हें अपने बेटे पर गर्व महसूस हुआ। बता दें कि एडम खुद कभी कोई बच्चा नहीं चाहते लेकिन वो कहते हैं कि वो अपनी बहन के बच्चे के पिता भी बन गए और मामा भी। इस बच्चे के आ जाने से अब ये तीनों बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: वोट पाने के लिए महिला नेता ने लोगों के सामने उतार दी अपनी शर्ट, पूछा- ‘क्या मैं सेक्सी हूं’

ये भी पढ़ें- छोटे कपड़े पहन कर फिटनेस ट्रेनर ने बनाया वीडियो, मिली 11 साल की सज़ा

Story Loader