11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स ने खुद को बताया मोगली, कहा – ‘8 साल की उम्र में जंगल में हुआ था लापता, जानवरों संग बिताएं 3 साल’

Real Life Mowgli?: हाल ही में एक शख्स ने दावा किया है कि वह असल ज़िंदगी का मोगली है। कैसे? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
real_life_mowgli.jpg

Man claims he is real life Mowgli

मोगली कार्टून के बारे में शायद सभी ने सुना होगा और देखा भी होगा। यह कार्टून एक ऐसे बच्चे के बारे में था जो बचपन में ही जंगल में खो गया था। उसके बाद जंगल में ही भेड़ियों ने मोगली को पाला। मोगली जंगल में जंगली जानवरों के साथ ही रहा। यूँ तो यह सिर्फ एक कार्टून था, पर कुछ मौकों पर असल ज़िंदगी में ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। ब्राज़ील के एक शख्स ने दावा किया है कि वह असल ज़िंदगी का मोगली है और बचपन में ही जंगल में खो गया था।


8 साल की उम्र में जंगल में खो गया

ब्राज़ील के एल्सियो अल्वेस डो नैसिमेंटो नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि वह 8 साल की उम्र में ही जंगल में खो गया था। एल्सियो ने बताया कि 1978 में क्रिसमस के मौके पर उसका अपने भाई से एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया था। ऐसे में उसके पिता ने उसे छड़ी से पीटा और और वह इस बात पर नाराज़ होकर घर से भाग गया था। भागते-भागते एल्सियो एक नदी में गिर गया और बहते हुए जंगल में पहुंच गया और वहाँ खो गया।

3 साल रहा जंगल में

एल्सियो ने बताया कि वह 3 साल जंगल में रहा। इस दौरान उसने पौधों की जड़ें, पेड़ से फल, पानी में मिलने वाले झींगे और लकड़ियों का लार्वा खाकर गुज़ारा किया। वह गुफाओं में सोता था और जंगली जानवरों के आने पर पेड़ पर चढ़कर या गुफा में छिपकर खुद को बचाता था।

11 साल की उम्र में किया गया रेस्क्यू

एल्सियो जब 11 साल का था, तब उसे जंगल में एक किसान ने देख लिया था। इसके बाद एल्सियो का रेस्क्यू कर लिया गया और उसे जंगल की ज़िंदगी से छुटकारा मिल गया। जंगल में रहने की वजह से वह बीमार भी गया था और उसे अस्पताल भी जाना पड़ा था।

अब क्या कर रहा है एल्सियो?

एल्सियो अब ब्राज़ील में ही बाहिया राज्य में बैक्सियो गांव में एक लाइफगार्ड के तौर पर काम करता है। एल्सियो की शादी भी हो चुकी है और उसकी 2 बेटी और 4 नाती-नातिन हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात, अहम विषयों पर की चर्चा