
Minivan crashes into Salon in Long Island
दुनियाभर में सड़क हादसों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। हर साल सड़क हादसों की वजह से कई लोगों की जान जाती है। अमेरिका (United States Of America) में भी सड़क हादसों के कई मामले देखने को मिलते हैं। हाल ही में सड़क हादसे का एक और मामला अमेरिका में सामने आया। यह मामला अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क (New York) के लॉन्ग आइलैंड (Long Island) शहर में शुक्रवार को दोपहर करीब 4:30 बजे घटित हुआ जब एक मिनीवैन जाकर सैलून से टकरा गई।
4 लोगों की मौत, 9 घायल
लॉन्ग आइलैंड में डियर पार्क के ग्रैंड एवेन्यू में हवाई नेल एंड स्पा सैलून से शुक्रवार को एक मिनीवैन जा टकराई। इस वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग सैलून के अंदर ही थे। इस हादसे में 9 लोग घायल भी हो गए। घायलों में से जिन्हें ज़्यादा चोट लगी है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कारण का नहीं हुआ खुलासा
मिनीवैन किस वजह से सैलून से जा टकराई, इसके कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- Earthquake: चिली में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता
Updated on:
29 Jun 2024 02:28 pm
Published on:
29 Jun 2024 02:28 pm
