
Monsoon causes chaos in Pakistan
भारत (India) ही नहीं, दूसरे कई देशों में भी मानसून (Monsoon) छाया हुआ है। यूं तो हर साल लोग मानसून आने का इंतज़ार करते हैं, लेकिन कई देशों में मानसून की वजह से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। इनमें भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल है। पाकिस्तान में कई जगहों पर मानसून की वजह से मूसलाधार बारिश और बाढ़ आ गई है और इस वजह से लोगों का बुरा हाल है। क्लाइमेट चेंज का असर जिन देशों पर सबसे ज़्यादा देखने को मिलता है, उनमें पाकिस्तान भी एक है। पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों से मानसून की वजह से जान-माल का काफी नुकसान होता है और इस साल भी यह सिलसिला बरक़रार है।
अब तक 215 लोगों की मौत
पाकिस्तान में मानसून के इस मौसम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कई जगहों पर लोगों ने मानसून के कहर की वजह से अपनी जान गंवाई। पाकिस्तान की नेशनल डिज़ास्टर अथॉरिटी मैनेजमेंट ने इस बारे में जानकारी दी।
405 लोग घायल
पाकिस्तान में मानसून के कहर से घायल होने वाले लोगों की भी कमी नहीं है। मानसून के इस मौसम में 405 लोग मूसलाधार बारिश या बाढ़ की वजह से घायल हुए हैं। कई घायल तो ऐसे भी रहे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की भी नौबत आ गई।
और भी हुआ नुकसान
पाकिस्तान की नेशनल डिज़ास्टर अथॉरिटी मैनेजमेंट के अनुसार मानसून के कहर की वजह से अब तक 448 जानवर भी मारे गए हैं। 2,575 घरों और 31 पुलों को भी मानसून के कहर की वजह से नुकसान पहुंचा है। कई जगह सड़कों पर काफी ज़्यादा पानी भर गया है और गड्ढे भी हो गए हैं। इससे यातायात पर बुरा असर पड़ा है। कई व्यापारों और नौकरियों पर भी मानसून का बेहद बुरा प्रभाव पड़ा है। कई पेड़-पौधे भी मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में गड्ढे में गिरा मजदूरों को ले जा रहा व्हीकल, 7 ने गंवाई जान
Updated on:
20 Aug 2024 04:11 pm
Published on:
20 Aug 2024 04:11 pm
