
Schools closed due to floods in Myanmar
भारत के साथ ही कुछ पड़ोसी देशों में भी मानसून का असर जमकर दिख रहा है। हालांकि भारत समेत दूसरे देशों में भी कई जगहों पर मानसून की भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन देशों में भारत का पडोसी देश म्यांमार भी शामिल है जहाँ कई जगहों पर इतनी बारिश हो रही है कि बाढ़ आ गई है। इसका असर दैनिक जनजीवन पर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े सभी इस वजह से परेशान है। बाढ़ में तो बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो रहा है।
1,700 से ज़्यादा स्कूल बंद
म्यांमार में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में म्यांमार की सरकार ने देश के 9 राज्यों में 1,700 से ज़्यादा स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी स्कूल अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह
म्यांमार में भारी बारिश से प्रभावित जगहों पर रह रहे लोगों को बिना ज़रूरत के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामन करना पड़ रहा है। बाढ़ से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- इमैनुएल मैक्रों ने दिया हमास की कैद में बंधकों पर बयान, कहा – “रिहाई के लिए फ्रांस लगातार कर रहा काम”
Published on:
02 Aug 2024 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
