29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माली में सोने की अवैध खदान धंसी, 70 से ज़्यादा लोगों की मौत

Mali Mine Collapse: माली में सोने की एक अवैध खदान में हादसा हो गया है। खदान के धंसने से 70 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
mine_collapse.jpg

Mine collapses in Mali

पश्चिमी अफ़्रीका (West Africa) के देश माली (Mali) में पिछले शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया था जिसकी जानकारी इस मंगलवार को सामने आई है और बुधवार को इस मामले के बारे में अपडेट सामने आए। माली के कंगाबा (Kangaba) में पिछले शुक्रवार को एक सोने की खदान धंस गई थी, जिसकी जानकारी इस हफ्ते सामने आई है। जानकारी के अनुसार धंसने वाली सोने की यह खदान अवैध थी।


70 से ज़्यादा लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार माली के कंगाबा में सोने की अवैध खदान जब धंसी, उस समय उसमें करीब 100 लोग थे। इस हादसे में 70 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज़्यादातर मजदूर थे जो उस खदान में काम करते थे।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घायलों की संख्या का खुलासा नहीं हुआ है, पर जानकारी के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच हुई शुरू

खदान के धंसने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

बढ़ रहे हैं खदानों के धंसने के मामले

माली में खदानों के धंसने के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह है छोटे पैमाने पर खनन करने वालों का अक्सर सुरक्षा उपायों की अनदेखी करना।

यह भी पढ़ें- चीन की दुकान में लगी आग, 39 लोगों की मौत