
Justin Trudeau and Jagmeet Singh
भारत (India) से पंगा लेने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ ही रही हैं। ट्रूडो को अक्सर ही किरकिरी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ट्रूडो अपनी सरकार बनाए रखने और फिर से सत्ता में लौटने के लिए भी पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं। कनाडा का राजनीतिक माहौल अब ट्रूडो के खिलाफ हो रहा है। इसी बीच अब एक खालिस्तानी नेता (Khalistani Leader) ने ट्रूडो की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के प्रमुख और खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह (Jagmeet Singh), जिन्होंने कुछ समय पहले ट्रूडो सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है, ने अब ट्रूडो को एक और झटका दे दिया है। जगमीत ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। जगमीत सिंह ने एक खुले पत्र में इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल अल्पमत वाली ट्रूडो सरकार के खिलाफ मतदान करते हैं तो ट्रूडो सत्ता खो देंगे और चुनाव कराए जाएंगे। जगमीत खुले तौर पर कनाडा में फिर से चुनाव की मांग उठा रहे हैं, जो ट्रूडो के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
Published on:
22 Dec 2024 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
