16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माउंट एवरेस्ट नहीं ये हैं धरती की सबसे ऊंची चोटी, जानिए कैसे…

धरती की सबसे ऊंची जगह कौन सी है? हमारा जबाव होता है माउंट एवरेस्ट। लेकिन यदि आप धरती को अंतरिक्ष से देखेंगे तो यह जवाब गलत होगा। पारंपरिक रूप से ऊंचाई समुद्र तल से नापी जाती है। इसी वजह से 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट को पृथ्वी की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कहा जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

May 20, 2016

Chimborazo mountain

Chimborazo mountain

धरती की सबसे ऊंची जगह कौन सी है? हमारा जबाव होता है माउंट एवरेस्ट। लेकिन यदि आप धरती को अंतरिक्ष से देखेंगे तो यह जवाब गलत होगा। पारंपरिक रूप से ऊंचाई समुद्र तल से नापी जाती है। इसी वजह से 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट को पृथ्वी की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कहा जाता है। लेकिन नीचे से ऊपर की बजाए अगर ऊपरी बिंदु से सीधी लकीर खींचकर नापा जाए, तो दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की चिम्बोराजो पर्वत चोटी एवरेस्ट से ऊंची साबित होगी।

एवरेस्ट से 15 फुट ऊंचा है चिम्बोराजी

वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर अंतरिक्ष से धरती की सबसे ऊंची जगह देखी जाए तो वो चिम्बोराजो है। इतना ही नहीं वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि अगर अंतरिक्ष से ऊंचाई नापने वाली सीधी लकीर खींची जाए तो एवरेस्ट, चिम्बोराजी से 15 फुट नीचे दिखेगा।

जानिए कैसे पृथ्वी का आकार भी है एक कारण

ऐसा धरती के अनूठे आकार की वजह से भी है। धरती हल्के गोल, लेकिन बेडौल आलू की तरह है, बीच में ज्यादा उठी हुई। इस लिहाज से विषुवत रेखा के आसपास मौजूद पर्वत चोटियां स्वाभाविक रूप से अंतरिक्ष के ज्यादा करीब हो जाती हैं। विषुवत रेखा से दूर रहने वाले भूभाग पृथ्वी के निचले हिस्से पर होते हैं। इसी वजह से एवरेस्ट अंतरिक्ष के बहुत ज्यादा करीब नहीं दिखता है।

जब पर्वतारोहण की बात हो, तो माउंट एवरेस्ट को ही पृथ्वी की सबसे ऊंची और कठिन चोटी कहा जाएगा। चिम्बोराजो पर चढ़ने में करीब दो हफ्ते लगते हैं, वहीं सागरमाथा कहे जाने वाले माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद पूरी होती है।

ये भी पढ़ें

image