16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोजतबा खामेनेई की बड़ी डिमांड, कहा – ‘अगर नहीं मानी बात तो…’

Iran-US Israel War: ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बड़ी डिमांड कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 16, 2026

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे युद्ध का 17वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल ने उम्मीद नहीं की होगी कि यह युद्ध इतने लंबे समय तक चलेगा। ईरान को इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन ईरान डटकर मुकाबला कर रहा है और इज़रायल समेत अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर भी हमले कर रहा है। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि वो झुकेगा नहीं और जितना समय लगे, इस युद्ध को लड़ने के लिए तैयार है। इसी बीच अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने एक बड़ी डिमांड कर दी है।

हर्जाने की डिमांड

मोजतबा ने दुश्मन (अमेरिका और इज़रायल) से हर्जाने की डिमांड की। मोजतबा के टेलीग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट में उन्होंने युद्ध की वजह से ईरान में हुए नुकसान के लिए अमेरिका और इज़रायल से हर्जाना चुकाने के लिए कहा।

अमेरिका-इज़रायल को दी धमकी

अमेरिका-इज़रायल से हर्जाने की डिमांड करने के साथ ही मोजतबा ने धमकी भी दी। अपनी पोस्ट में मोजतबा ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी, तो ईरान उनकी उतनी संपत्ति जब्त कर लेगा जितनी चाहता है। मोजतबा ने यह भी कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो ईरान दुश्मन कीउतनी ही संपत्ति नष्ट कर देगा, जितना उन्हें नुकसान हुआ है।