6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच लोगों ने किया लंच, डाइनिंग टेबल से उठीं 3 लाशें, मशरूम मर्डर मिस्ट्री से हिला ऑस्ट्रेलिया

2023 में एरिन ने अपने घर पर एक पारिवारिक लंच आयोजित किया था, जिसमें उसने मशहूर डिश बीफ वेलिंगटन बनाई थी। इस डिश में कथित तौर पर 'डेथ कैप' नामक ज़हरीले मशरूम का इस्तेमाल किया गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 04, 2025

एरिन पैटरसन पर तीन लोगों को 'जहरीले मशरूम' खिलाकर मारने का आरोप है। (Erin Patterson Facebook)

ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद चौंकाने वाला और भावनात्मक मामला सामने आया है। एरिन पैटरसन नाम की महिला पर आरोप है कि उसने अपने परिवार के तीन लोगों को 'जहरीले मशरूम' खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। ये मामला 2023 के मध्य का है, लेकिन इसकी सुनवाई अब हो रही है। विक्टोरिया के एक कोर्ट में गवाही देते हुए एरिन ने कहा, "मुझे जंगली मशरूम बेहद पसंद हैं। मेरा किसी को नुकसान पहुंचाने का कभी कोई इरादा नहीं था।"

क्या है पूरा मामला?

2023 में एरिन ने अपने घर पर एक पारिवारिक लंच आयोजित किया था, जिसमें उसने मशहूर डिश बीफ वेलिंगटन बनाई थी। इस डिश में कथित तौर पर 'डेथ कैप' नामक ज़हरीले मशरूम का इस्तेमाल किया गया। खाना खाने के कुछ ही समय बाद एरिन के 70 वर्षीय ससुर गेल, सास डॉन पैटरसन और गेल की 66 वर्षीय बहन हीथर विल्किंसन की मौत हो गई, जबकि हीथर के पति इयान विल्किंसन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एरिन पैटरसन की कोर्ट में सफाई

इस फूड पॉइज़निंग केस की सुनवाई के दौरान एरिन ने कहा, "मुझे जंगली मशरूम बेहद पसंद हैं। मैंने कभी किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं सोचा।" एरिन ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान उसने जंगली मशरूम इकट्ठा करना शुरू किया क्योंकि उनका स्वाद बेहतर लगता था। एरिन ने कहा, "मैंने ज़्यादातर वही मशरूम चुने जो खेतों में उगते हैं। पहली बार जब मैंने जंगली मशरूम आज़माया, तो उसका एक छोटा टुकड़ा लेकर बटर में पकाया। उसका स्वाद मुझे काफी पसंद आया और मुझे कोई भी तकलीफ नहीं हुई।"

अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें

एरिन ने कोर्ट में 'नॉट गिल्टी' पली किया है और हत्या के आरोपों से साफ इनकार किया है। वहीं अभियोजन पक्ष का दावा है कि उसने जानबूझकर जानलेवा मशरूम अपनी डिश में मिलाए थे, वहीं बचाव पक्ष का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अनजाने में हुई एल घटना है।

खाने में किया था 'डेथ कैप' मशरूम का इस्तेमाल

एरिन ने माना कि खाने में 'डेथ कैप' मशरूम जरूर थे, लेकिन यह भी कहा कि दोपहर के खाने में इस्तेमाल किए गए ज्यादातर मशरूम सुपरमार्केट से खरीदे गए थे, और कुछ मशरूम मेलबर्न की एक एशियाई किराने की दुकान से लाए गए थे। साथ ही, उसने बताया कि वह अक्सर खरीदे हुए मशरूम को उसी कंटेनर में रखती थी जिसमें वह जंगली और सूखे हुए मशरूम भी रखती थी।

कोर्ट में सास-ससुर को याद कर भूवुक हुईं एरिन

इस हादसे में मारे गए अपने सास-ससुर को याद करते हुए एरिन कोर्ट में भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, "मैं बस उनकी बहू थी, फिर भी उन्होंने मुझसे हमेशा प्यार किया।" उन्होंने स्वीकार किया कि उसके पति साइमन पैटरसन और उनके बीच पैसों को लेकर तनाव चल रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों से भी इस मामले में मध्यस्थता करने की गुजारिश की थी।

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में मिलेगी बिरयानी और चिकन फ्राई, बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने लिया फैसला

अदालत में कुछ फेसबुक मैसेज भी पेश किए गए, जिनमें एरिन ने साइमन और उसके माता-पिता के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी। इन संदेशों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "वो मेरी भावनाएं थीं, बस मन की भड़ास निकाल रही थी।”