3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने जिनपिंग से कहा-एक-दूसरे की आकांक्षाओं का सम्मान करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में सीमा पार आतंकवाद विशेषकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे में स्थित हिस्सों से पनप रहे आतंकवाद पर चिंता जाहिर की।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

kamlesh sharma

Sep 04, 2016

Modi

Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में सीमा पार आतंकवाद विशेषकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे में स्थित हिस्सों से पनप रहे आतंकवाद पर चिंता जाहिर की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बैठक के बारे में पत्रकारों को बताया कि मोदी ने जी20 सम्मेलन से इतर जिनपिंग के साथ हुई वार्ता में दोनों देशों को एक-दूसरे की रणनीतिक जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति से कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे की आकांक्षाओं का सम्मान करना काफी महत्वपूर्ण है। मोदी ने जिनपिंग को बताया कि भारत-चीन संबंध न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान बिश्केक स्थित चीन के दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की। मोदी ने जिनपिंग को यह भी बताया कि आतंकवाद को राजनीतिक विचारों का रंग नहीं दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) मुद्दे का जिक्र नहीं किया। यह हालिया महीनों में दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात है।

इससे पहले वे जून में ताशकंद में एससीओ सम्मेलन के दौरान मिले थे। दोनों नेताओं की मुलाकात एनएसजी में भारत की सदस्यता का चीन द्वारा विरोध, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर भारत की चिंता, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में चीन का वीटो और भारत-अमेरिका के बढ़ते रक्षा सहयोग पर चीन की ङ्क्षचता की पृष्ठभूमि में हुई है।

मोदी वियतनाम के दो दिवसीय दौरे के बाद शनिवार शाम पहुंचे। इस दौरे में भारत ने वियतनाम के साथ 12 समझौते किए। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मालकॉम टर्नबुल और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी मुलाकात की। सोमवार को वह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा में और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से मिलेंगे।


ये भी पढ़ें

image
Story Loader