
Leader of Myanmar Junta
भारत के पड़ोसी देशों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। इन देशों में म्यांमार भी शामिल है, जहाँ बाढ़ से लोगों का बुरा हाल हो गया। पिछले कुछ महीनों में म्यांमार में आई बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हुई। साथ ही कई लोगों की संपत्ति को भी इस वजह से नुकसान पहुंचा। बाढ़ ने देश के कई इलाकों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। म्यांमार में आई बाढ़ की वजह से जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ। ऐसे में अब देश की सेना, जिसे जुंटा भी कहते है, ने मदद की गुहार लगाई है।
विदेशी मदद की गुहार
म्यांमार जुंटा चीफ ने हाल ही में विदेशी मदद की गुहार लगाई है। म्यांमार में आई जानलेवा बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए और जान-माल का काफी नुकसान हुआ। ऐसे में जुंटा चीफ ने देश में हुए नुकसान से उबरने के लिए विदेशी मदद की गुहार लगाई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
यह भी पढ़ें- रूस ने किया यूक्रेन के 49 युद्ध कैदियों को रिहा
Updated on:
14 Sept 2024 12:36 pm
Published on:
14 Sept 2024 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
