
Floods in Nepal
नेपाल (Nepal) में इस साल मानसून बारिश से पहले ही लोगों के हाल बेहाल थे और अचानक से फिर हुई भारी बारिश ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। इस साल नेपाल में मानसून के पूरे सीज़न में कई जगहों पर काफी ज़्यादा बारिश हुई। इस वजह से देश में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले देखने को मिले, जिससे काफी तबाही मची। कुछ दिन पहले नेपाल में अचानक मूसलाधार बारिश आ गई, जो तीन दिन तक चली। उसके बाद बारिश कुछ हल्की ज़रूर हुई, लेकिन तीन दिन हुई भारी बारिश की वजह से नेपाल में एक बार फिर कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले सामने आए।
अब तक 246 लोगों ने गंवाई जान
नेपाल में भारी बारिश और इस वजह से आई बाढ़ और हुए लैंडस्लाइड के चलते अब तक 246 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। अभी भी इस संख्या में इजाफे की आशंका जताई जा रही है।
178 लोग घायल और 18 अभी भी लापता
नेपाल में फिर से भारी बारिश शुरू होने के बाद आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 178 लोग घायल हैं। कुछ घायलों की मौत हो गई है। साथ ही 18 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव टीम लगी हुई है।
17,174 लोगों को किया गया रेस्क्यू
नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बचाव टीम ने देशभर में बाढ़ से 17,174 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है। साथ ही इस वजह से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम भी चल रहा है।
हुआ काफी नुकसान
नेपाल में फिर शुरू हुई मूसलाधार बारिश से कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में कई सड़कों पर पानी भर गया है। हाईवे बाधित हो गए हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई घर भी तबाह हो गए हैं। कई सार्वजनिक संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। इतना ही नहीं, फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है और कई मवेशी भी मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें- ब्राज़ील में फिर से इस्तेमाल कर सकेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन
Updated on:
09 Oct 2024 12:03 pm
Published on:
09 Oct 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
