26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्यौहारी सीज़न के लिए नेपाल को आई भारत की याद, मांगी मदद

Nepal's Request To India: नेपाल को हाल ही में भारत की फिर से याद आ गई है और उसने भारत से मदद भी मांगी है। ऐसी कौनसी मदद है जो नेपाल ने भारत से मांगी है? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 17, 2023

nepal_asks_india_for_help.jpg

Nepal asks help from India

पिछले कुछ समय पहले भारत के नए संसद भवन के निर्माण के बाद उसमें अखंड भारत की तस्वीर पर नेपाल में विवाद देखने को मिला था। सरकार में शामिल कई लोगों ने इसे मुद्दा बनाकर भारत सरकार की आलोचना की थी। पर अब नेपाल को भारत की याद आ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, नेपाल ने भारत से मदद की गुहार भी लगाईं है। यह मदद धान, चावल और चीनी की एक्स्ट्रा सप्लाई से जुडी है।


नेपाल ने भारत से क्या मदद मांगी?

हाल ही में नेपाल के एक सीनियर ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल सरकार ने भारत सरकार से हाल ही में एक्स्ट्रा अनाज की सप्लाई की मदद मांगी है। इसमें धान, चावल और चीनी शामिल है। साथ ही इस सप्लाई को सुविधाजनक बनाने की भी मदद मांगी है।


क्या है मदद मांगने की वजह?

नेपाल के भारत से इस मदद मांगने की वजह है जल्द आ रहा त्यौहारी सीज़न। नेपाल में जल्द ही त्यौहारी सीज़न आने वाला है। ऐसे में ज़्यादा अनाज की ज़रूरत पड़ना भी स्वाभाविक है। ऐसे में त्यौहारी सीज़न में नेपाल में अनाज की कमी न हो, इसी वजह से नेपाल ने भारत से मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान से सियासी अखाड़े में जल्द हो सकती है शाहिद अफरीदी की एंट्री, मिल सकता है कैबिनेट मंत्री पद

भारत पर निर्भर है नेपाल

अनाज की सप्लाई के लिए नेपाल मुख्य रूप से भारत पर निर्भर करता है। भारत ने कुछ समय पहले ही गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया था। इसका असर नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। नेपाल में चावल की कीमत में काफी इजाफा हो गया और त्यौहारी सीज़न में इसके और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में भारत पर निर्भरता के कारण नेपाल ने भारत से मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें- केप वर्डे में समुद्र में पलटी नांव, 60 से ज़्यादा लोगों की मौत