14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, 1 की मौत और 5 घायल

Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। एक बार फिर अमेरिका में गन वॉयलेंस की एक घटना सामने आई है।

2 min read
Google source verification
new_york_subway_shooting.jpg

Subway station shooting in New York

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की घटनाएं आए दिन ही देखने को मिलती हैं। अक्सर ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी के मामले देखने को मिलते हैं। अमेरिका में यह समस्या काफी गंभीर समस्या है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला न्यूयॉर्क (New York) का है।


सबवे स्टेशन पर गोलीबारी

न्यूयॉर्क में ब्रॉन्क्स स्थित माउंट ईडन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी का यह मामला सोमवार को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हुआ। दो गुटों में एक विवाद झड़प में बदल गया और उसके बाद गोलीबारी का रूप ले लिया। इससे सबवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

1 की मौत और 5 घायल

न्यूयॉर्क में ब्रॉन्क्स स्थित माउंट ईडन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से 4 को गंभीर चोटें आई हैं।


हमलावर की तलाश जारी

इस पूरे मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- फिलीपींस में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता