5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तरी अमेरिका के पक्षियों को दिए जाएंगे नए नाम, जानिए वजह

New Names For North American Birds: उत्तरी अमेरिका में पक्षियों को नए नाम दिए जाएंगे। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
north_american_birds_getting_new_names.jpg

North American birds to get new names

अमेरिकन ऑर्निथोलॉजिकल सोसाइटी (एओएस) का नया नियम पक्षी जगत में हलचल पैदा कर देगा और यह उत्तरी अमेरिका (North America) में सैंकड़ों प्रजातियों के लिए नए नाम बनाएगा। जी हाँ, जिन पक्षियों के जो नाम कई सालों से चले आ रहे हैं, उन्हें बदला जाएगा। इन सभी पक्षियों के नाम लोगों के नाम पर रखे गए थे। अब इन्हें नए नाम उनके आवास और लक्षणों के आधार पर दिए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में 152 पक्षियों की प्रजातियों के नाम बदले जाने हैं।


क्या है नाम बदलने की वजह?

उत्तरी अमेरिका के इन पक्षियों के नामों को लेकर कई सालों से विवाद रहा है। ऐसे में सोसायटी ने तय किया है कि उन प्रजातियों के नामों को बदला जाएगा जो इंसानों के नामों पर आधारित हैं या उनका नस्लवादी इतिहास रहा है। पहल का मुख्य लक्ष्य पक्षी पालन और इनके संरक्षण को अधिक समावेशी और सभी पृष्ठभूमि के लोगों के लिए स्वागत योग्य बनाने में मदद करना है। नाम बदलने की प्रक्रिया में सामाजिक विज्ञान, संचार, पक्षी विज्ञान और वर्गीकरण में विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ आम जनता की भी भागीदारी होगी।


कितना समय लगेगा पक्षियों के नाम बदलने की प्रक्रिया में?

इस प्रक्रिया के तहत प्रजातियों के वैज्ञानिक नाम प्रभावित नहीं होंगे। अंग्रेजी नामों को अपडेट करने की प्रक्रिया आने वाले कई सालों तक जारी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नए नामों की घोषणा शुरू होने के बाद फील्ड गाइड, ऐप्स और अन्य संदर्भ सामग्री को अपडेट करने में समय लगेगा।

आलोचकों के अनुसार समय का दुरुपयोग है यह प्रक्रिया

उत्तरी अमेरिका में इस तरह से पक्षियों के नाम बदलने की प्रक्रिया को आलोचक समय का दुुरुपयोग मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Google की हुई कोर्ट में हार, एकाधिकार मामले में Epic Games ने दी मात