5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, संदिग्ध दिखने पर सीक्रेट सर्विस ने लिया एक्शन

White House: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई। सीक्रेट सर्विस ने हथियारबंद संदिग्ध को मार गिराया। घटना के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अंदर ही मौजद थे। इलाके में लॉकडाउन लगाया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 05, 2026

Firing Near White House

Firing Near White House(AI Image-ChatGpt)

Firing Near White House: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के पास तब अचानक हलचल तेज हो गई, जब वहां गोलीबारी की एक घटना सामने आई। यह घटना इतनी गंभीर थी कि सुरक्षा एजेंसियों को कुछ समय के लिए इलाके में लॉकडाउन लगाना पड़ा और आसपास की सड़कों को बंद करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू पर एक हथियारबंद संदिग्ध को गोली मार दी गई। बताया गया कि यह पूरी कार्रवाई 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई, जहां यूएस सीक्रेट सर्विस के जवान पहले से तैनात थे। एजेंसी के मुताबिक, एक हथियारबंद संदिग्ध के साथ उनकी मुठभेड़ हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी गई। हालांकि, संदिग्ध की पहचान और उसकी हालत को लेकर तुरंत कोई स्पष्ट जानकारी शेयर नहीं की गई।

व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे ट्रंप


इस घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे और एक बिजनेस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। अधिकारियों ने साफ किया कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और व्हाइट हाउस की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध नहीं लगी है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से इलाके को घेर लिया। आसपास की आवाजाही रोक दी गई और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई। जांच पूरी होने तक क्षेत्र को सील रखा गया, ताकि किसी भी तरह का खतरा टाला जा सके। घटना के बाद जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की तह तक जाने में जुटी हैं। फिलहाल, व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

कुछ दिनों पहले भी हुई थी गोलीबारी


पिछले कुछ समय से ट्रंप को लेकर खतरे की खबरें आती रही हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी, जब व्हाइट हाउस से जुड़े पत्रकारों के साथ डिनर आयोजित किया गया था। उस दौरान भी सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी थी और ट्रंप समेत अन्य वरिष्ठ लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। उस पुराने मामले में एक शख्स जबरन सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। उसके पास खतरनाक हथियार भी थे, जिनमें शॉटगन और पिस्तौल शामिल थे। उसने सीढ़ियों की ओर गोली चलाई, जिसमें एक एजेंट घायल हुआ, लेकिन उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसे बड़ी चोट से बचा लिया।