16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्थ कोरिया ने हाईड्रोजन बम का किया परीक्षण, मिसाइल के जरिए इस्तेमाल संभव

नॉर्थ कोरिया ने हाईड्रोजन बम बना लिया है, इस के बाद वैश्विक चिंता बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
NORTH KOREA, NUCLEAR TEST

किमचेक. अमरीका और साउथ कोरिया से लगातार तनातनी के बीच नॉर्थ कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को दावा किया कि नॉर्थ कोरिया ने हाईड्रोजन बम बना लिया है, जिसे देश की नई अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल में लोड किया जा सकता है। हाईड्रोजन बम बनाने के बाद वैश्विक चिंता बढ़ गई है। रविवार अल सुबह इसका परीक्षण किए जाने के कारण नॉर्थ कोरिया में रविवार को ५.२ तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। कुछ देशों के अनुसार इस भूकंप के पीछे नॉर्थ कोरिया की ओर से छठवें परमाणु परीक्षण है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप का प्रभाव किमचेक शहर के उत्तर पश्विम में ५५ किलोमीटर क्षेत्र में ज्यादा रहा। हालांकि किसी भी प्रकार में जान-माल का कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।

कई देशों की बढ़ी चिंता :

साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहप ने कहा कि ऐसा लगता है कि नॉर्थ कोरिया ने छठा न्यूक्लियर टेस्ट किया है। इस बीच, चीन की ओर से भी कहा गया कि नॉर्थ कोरिया में चीन के स्थानीय समय सुबह करीब ११.३० बजे संदिग्ध विस्फोट के चलते 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है। वहीं जापान के विदेश मंत्री ने तारो कोनो ने भी दावा किया कि नॉर्थ कोरिया की ओर से परमाणु परीक्षण किया गया है। जबकि अमरीका के जियोलॉजिकल सर्वे ने भी भूकंप के पीछे ऐसी ही आशंका जताई है। इसी बीच धमाके के बाद जापानी एयरक्र्राफ्ट उस क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। सैंपल, सबूत जुटाते हुए रेडियशन लेवल को जांच कर रहे हैं।


जापानी पीएम ने जताया विरोध :

एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की ओर से किए संभावित छठवें परमाणु परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसकी निंदा की। उन्होंने इस परीक्षण किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य और अक्षम्य बताया। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप ने शनिवार को ही शिंजो आबे से इन हालातों पर बात की थी।

ये भी पढ़ें

image