29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलंपिक एथलीट पर पेट्रोल डालकर बॉयफ्रेंड ने जलाया, हार गई ज़िंदगी की रेस

Olympic Athlete Dies: ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाली एक एथलीट की आज दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Sep 2024, 2:27 PM IST

Rebecca Cheptegei dies

Rebecca Cheptegei dies

कुछ दिनों पहले ही पेरिस ओलंपिक्स (Paris Olympics) का समापन हुआ है। लेकिन इन खेलों में हिस्सा लेने वाली एक एथलीट के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में पढ़कर आपका दिल दहल उठेगा। युगांडा (Uganda) की ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगेई (Rebecca Cheptegei), जिसकी उम्र सिर्फ 33 साल थी, की आज मौत हो गई है। रेबेका एक मैराथन रेसर थी और उसने पेरिस ओलंपिक में मैराथन में हिस्सा लिया था। रेबेका की मौत के बारे में पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि उसके साथ ऐसा कैसे हुआ? जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बॉयफ्रेंड ने जलाया

रेबेका केन्या (Kenya) में रहती थी। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर वह अपने घर लौट चुकी थी। रविवार की रात को रेबेका के ही घर में उसके बॉयफ्रेंड डिक्सन एंडिएमा मरांगच (Dickson Ndiema Marangach) ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। इससे रेबेका का शरीर लगभग 80% जल गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज भी चला। लेकिन पिछली रात उसके शरीर के सारे ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया और आज उसकी मौत हो गई।

युगांडा ओलंपिक कमेटी के चीफ ने दी जानकारी

युगांडा ओलंपिक कमेटी के चीफ डोनाल्ड रुकारे (Donald Rukare) ने आज रेबेका की मौत की जानकारी दी। डोनाल्ड ने सोशल मीडिया पर यह दुःखद खबर शेयर की।

रेबेका के बॉयफ्रेंड ने उसे क्यों जलाया?

रेबेका और उसके बॉयफ्रेंड के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद काफी बढ़ गया और रविवार को दोनों के बीच काफी लड़ाई हो गई। इसी विवाद के चलते रेबेका के बॉयफ्रेंड ने उसे जला दिया। इस हादसे में रेबेका के बॉयफ्रेंड के शरीर पर भी जलने के घाव हो गए हैं और उसे भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रेबेका के बॉयफ्रेंड को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

बेटी ने की बचाने की कोशिश, नहीं हुई कामयाब

रेबेका को जब उसके बॉयफ्रेंड ने जलाया, तब उसकी बेटियों ने भी वो दर्दनाक मंज़र देखा। रेबेका की एक बेटी ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो रेबेका के बॉयफ्रेंड ने उसे लात मार दी। रोते हुए उसकी बेटी ने मदद की गुहार भी लगाई और एक पड़ोसी को बुलाया। पड़ोसी ने पानी डालकर रेबेका के शरीर पर लगी आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी।

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने की 100 से ज़्यादा लोगों की हत्या, घरों में घुसकर मचाया कत्लेआम