25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में क्रिसमस ईव पर गन वॉयलेंस का एक और मामला, कोलोराडो के मॉल में फायरिंग से 1 की मौत

Gun Violence In USA On Christmas Eve: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है और इस तरह का एक और मामला क्रिसमस ईव पर सामने आया है।

2 min read
Google source verification
shooting_in_colorado.jpg

Colorado shooting

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या लंबे समय से चली आ रही है और यह काफी गंभीर है। अमेरिका में अक्सर ही शूटआउट की घटनाएं होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इतना ही नहीं, अमेरिका में फेस्टिव सीज़न में भी गन वॉयलेंस के मामले कम नहीं होते। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है और वो भी क्रिसमस ईव पर। यह मामला कोलोराडो (Colorado) राज्य के कोलोराडो स्प्रिंग्स (Colorado Springs) में घटित हुआ है।


शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी

कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक शॉपिंग मॉल में क्रिसमस ईव पर गोलीबारी की यह घटना घटित हुई। सिटाडेल मॉल (Citadel Mall) मॉल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई और यह इतनी बढ़ गई कि गोलियाँ चल गई।

1 की मौत, 3 घायल

कोलोराडो स्प्रिंग्स के सिटाडेल मॉल में दो गुटों के बीच गोलीबारी की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग इस घटना में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना में शामिल दोनों गुटों के कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सिटाडेल मॉल को सील भी कर दिया गया।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता