
Avalanche
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हिमस्खलन और सर्द मौसम की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बचावकर्मी अब बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के प्रयास में लगे हैं। हालात को देखकर लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अफगानिस्तान के हालात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते हुए हिमस्खलनों से तकरीबन ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। हिमस्खलनों और कड़ाके की ठंड से अब तक 54 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 52 घायल हैं। साथ ही 168 घर तबाह हो गए और 340 मवेशी मारे गए।
पाकिस्तान के हालात
पाकिस्तान में खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के चितराल जिले में दूरदराज के इलाके में भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की घटना में पांच मकानों के दब जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। बर्फ के मलबे में दबे 14 शवों को निकाल लिया गया है, जिनमें छह महिलाएं, छह बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं।
हिमालय के उंचे हिस्सों में हिमस्खलन होना आम बात है। ये तब ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जब उंची चोटियों पर ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा हो जाती है।परत दर परत बर्फ जमा हो जाती है और जब इस पर दवाब बढ़ता है तो वह अपने स्थान से खिसकने लगती हैं। तेज बहाव के साथ नीचे की तरफ आती है तो रास्ते में जो भी आता है वह दब जाता है।
Published on:
05 Feb 2017 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
