Pakistan on Hindu: दिवाली के ठीक पहले पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान में घोषणा हुई है कि दीपावली (Diwali) के अवसर हर हिंदू परिवार को कैश देकर सरकार उनकी सहायता करेगी। सिर्फ हिंदू समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि सिख समुदाय को भी इसका लाभ मिलेगा। सिख परिवारों को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) पर कैश मिलेगा। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोग अल्पसंख्यक समुदाय में गिने जाते हैं।