
पाकिस्तानी सेना (Photo - ANI)
पाकिस्तान (Pakistan) में बढ़ते आतंकवाद (Terrorism) पर लगाम कसने के लिए सेना का अभियान जारी है। समय-समय पर पाकिस्तानी सेना आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में हाल ही में फिर ऐसा देखने को मिला है। पाकिस्तानी सेना ने 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान आतंकियों के खिलाफ खुफिया अभियान चलाया।
खैबर पख्तूनख्वा के नॉर्थ वजीरिस्तान (North Waziristan) जिले में 36 घंटे चले सैन्य अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 15 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस - आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations - ISPR) ने बयान जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना ने अपने सैन्य अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया। इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने जानकारी दी कि आतंकी इन हथियार और गोला बारूद का इस्तेमाल खैबर पख्तूनख्वा में हमलों के लिए करने वाले थे।
इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस के अनुसार इलाके में पाकिस्तानी सेना का सैन्य अभियान जारी है। यह बचे हुए आतंकियों का खात्मा करने के लिए किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बिगड़े हालात को सुधारा जा सके। पाकिस्तान में आतंकियों से जनता ही नहीं, पुलिस और सेना भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में देश की सेना कई मौकों पर अपना रुख साफ कर चुकी है कि आतंकवाद और आतंकियों को खत्म करने के लिए सैन्य अभियान जारी रहेंगे। इन सैन्य अभियानों में पाकिस्तानी सेना का साथ पुलिस, स्पेशल यूनिट्स और खुफिया एजेंसियाँ भी देती हैं, जिससे आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब होने का कोई मौका न मिले।
पाकिस्तानी सेना ने जिन आतंकियों का एनकाउंटर किया, वो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - टीटीपी (Tehrik-e-Taliban Pakistan - TTP) के थे। इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने इस बात की पुष्टि की है।
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा की बॉर्डर अफगानिस्तान (Afghanistan) लगती है और टीटीपी को अफगान तालिबान (Taliban) से भी पूरा समर्थन मिलता है। इस वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव की स्थिति बरकरार है। इस वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव चल रहा है।
Updated on:
03 Sept 2026 03:00 pm
Published on:
03 Sept 2026 02:58 pm
