अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में सिर्फ इमरान ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) समेत 6 अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। इमरान को सिर्फ जेल की सज़ा ही नहीं, बल्कि जुर्माना चुकाने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने इमरान पर 10 लाख रुपये और और बुशरा बीबी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अदियाला जेल में बनी एक अस्थायी जेल में जज नासिर जावेद राणा ने सुनाया।