दुनिया के कई देशों में इस समय जन्म दर काफी कम हो गई है। लोग एक-दो बच्चे पैदा करने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स, जिसकी उम्र सिर्फ 32 साल है, 100 बच्चों का पिता बनने जा रहा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर अजीब ज़रूर लगेगा और हैरानी भी हो सकती है, लेकिन यह सच है। 32 साल की उम्र में अमेरिका (United States Of America) का एक शख्स 100 बच्चों का पिता बनने वाला है। हम बात कर रहे हैं काइल गॉर्डी (Kyle Gordy) की।