बाइडन ने अपनी फेयरवेल स्पीच में अन्य बातें भी कही। इनमें सुप्रीम कोर्ट के जजों का कार्यकाल तय करना, सांसदों की स्टॉक ट्रेडिंग पर बैन लगाना, बच्चों के भविष्य की बलि चढाने पर रोक लगाना, नैतिक सुधार लागू करना, क्लाइमेट चेंज की दिशा में अमेरिका के उठाए कदमों को खत्म करने से रोकना जैसी बातें शामिल हैं। इसके साथ ही बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के बारे में बातें कही और कहा कि उनकी सरकार कई काम करने में नाकाम रही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई काम ऐसे भी किए जिनका असर आने वाले समय में दिखेगा।