पोप फ्रांसिस (Pope Francis) की आत्मकथा मंगलवार को दुनिया के कई देशों में रिलीज़ हो गई है। इस पुस्तक का नाम 'होप: द ऑटोबायोग्राफी' (Hope: The Autobiography) है, जो अब 80 से ज़्यादा देशों में अवेलेबल है। अपनी आत्मकथा में पोप फ्रांसिस ने कई बातों का खुलासा किया है। इसमें उन्होंने अपने बचपन की भी कई बातें बताई है। जानकारी के अनुसार पहले पोप फ्रांसिस की आत्मकथा को उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन फिर पोप फ्रांसिस ने उसे पहले ही रिलीज़ करने का फैसला लिया।