21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान लिस्ट में फिर सबसे ऊपर

Global Terrorism Index 2026: ग्लोबल टैररिज़्म इंडेक्स - 2026 की रिपोर्ट आ गई है और पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकवाद के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 21, 2026

Terrorists

Terrorists (Representational Photo)

आतंकवाद (Terrorism) दुनियाभर में एक गंभीर समस्या है और समय के साथ आतंकवाद भी बढ़ रहा है। दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ साल में आतंकवाद तेज़ी से बढ़ा है। काफी कोशिशों के बावजूद भी आतंवाद खत्म नहीं हो रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace) की ग्लोबल टैररिज़्म इंडेक्स (Global Terrorism Index - GTI) - 2026 रिपोर्ट सामने आ गई है।

पाकिस्तान लिस्ट में फिर सबसे ऊपर

ग्लोबल टैररिज़्म इंडेक्स - 2026 रिपोर्ट में ऐसे 10 देशों की लिस्ट आई है जो आतंकवाद के मामले में टॉप पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर सबसे ऊपर है।

पाकिस्तान में तेज़ी से बढ़ रहा है आतंकवाद

आतंकियों को पालने और उन्हें ट्रेनिंग देकर भारत (India) में भेजने के खेल में पाकिस्तान अब खुद ही बुरी तरह से फंस चुका है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का हॉटस्पॉट रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान खुद ही आतंकवाद के दलदल में धंस चुका है। 2025 में पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 1,138 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा 2013 के बाद सबसे ज़्यादा है।

आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा

युवाओं को आतंकी बनाना और आत्मघाती हमले, बम धमाके जैसी दूसरी आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने के मामले में पाकिस्तान वैश्विक रूप से सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। हालांकि इसकी कीमत पाकिस्तान को भी चुकानी पड़ रही है क्योंकि इस वजह से देश में भी आतंकी हमलों के मामले काफी बढ़ गए हैं। पाकिस्तान में आए दिन कहीं न कहीं आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं।

वैश्विक मामलों में आई कमी

ग्लोबल टैररिज़्म इंडेक्स - 2026 को जारी करने के लिए 163 देशों में आतंकवादी घटनाओं का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में विश्व में आतंकवाद की घटनाओं से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है। वैश्विक आतंकी घटनाओं में भी 22% की गिरावट हुई है। 2,944 आतंकी घटनाओं के साथ यह 2007 के बाद सबसे कम है। 2025 में आतंकवाद के चलते विश्व में 5,582 लोगों की मौत हुई है।

लिस्ट में कौनसे देश शामिल?

ग्लोबल टैररिज़्म इंडेक्स - 2026 की टॉप-10 लिस्ट में पाकिस्तान के बाद बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, माली, सोमालिया, कांगो, सीरिया, कंबोडिया और इज़रायल हैं।