
Pakistn Viral Video : माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। बेटी की देखभाल और उसकी सुरक्षा के लिए पेरेंट्स अलग-अलग कदम उठाते हैं। पाकिस्तान के एक पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया, जो सभी को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को अपने सिर पर सीसीटीवी कैमरा लगाए हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है जो फिलहाल, सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर पर सीसीटीवी कैमरा ही लगवा दिया। इस कैमरे की मदद से पिता अपनी बेटी पर नजर रख पाता है। इस बात का खुलासा उस लड़की ने खुद एक वीडियो के जरिए किया है। जब जब उससे पूछा गया कि क्या उसे अपने पिता के इस फैसले पर कोई ऐतराज है? इस पर लड़की का कहना है कि उसे अपने पिता के हर फैसले पर पूरी सहमति है। ऐसा करने के पीछे वो कराची का हिट एंड रन केस का जिक्र करती है।
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की का कहना है कि वो पाकिस्तान के सबसे व्यस्त शहर कराची की रहने वाली है। लड़की ने कहा कि कराची में अक्सर लड़कियों के साथ कई घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में उनके पास कोई सबूत नहीं होता है। जिसके चलते उन्हें कोई इंसाफ नहीं मिल पाता है। उसने कहा कि अगर, कोई मेरा एक्सीडेंट कर दे तो कम से कम सबूत तो रहेगा। इन हालातों से निपटने के लिए उसके पिता ने उसके सिर पर सीसीटीवी कैमरा बांध दिया है, ताकि जब वो घर से बाहर निकले तो उसके पिता उस पर नजर रख सकें।
Updated on:
9 Sep 2024, 10:45 AM IST
Published on:
9 Sep 2024, 10:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.