Pakistan: मां-बाप के लिए उनकी संतान ही सब कुछ होती है लेकिन जब ये संतान उनके ही सामने दम तोड़ जाती है तो ये उनके जीवन की ये सबसे दुखद घटना होती है। ऐसे ही एक दंपति के 6 साल के बेटे की मौत हो गई। माता-पिता अपने बच्चे को फ्लाइट से वापस अपने गृहनगर स्कूर्द लेकर जा रहे थे। लेकिन यहां पर एक मोड़ ऐसा आया कि ये पल इनके लिए सबसे दुखद क्षण न गया। दरअसल पाकिस्तान में एक दंपति के 6 साल के बेटे की मौत हो गई है। ये दंपति अपने बेटे के शव के साथ स्कूर्द जा रहे थे, लेकिन पाकिस्तान एयरलाइन्स (PIA) की लापरवाही देखिए कि बच्चे के शव को वो फ्लाइट में रखना ही भूल गए और फ्लाइट ने उड़ान भी भर दी। यहां तक कि बच्चे के माता-पिता को भी ये ध्यान नहीं रहा कि फ्लाइट के कर्मचारियों ने उनके बच्चे का शव रखा है या नहीं…और इस तरह से बच्चे का शव इस्लामाबाद (Islamabad) हवाई अड्डे पर ही छूट गया और फ्लाइट अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच भी गई।