पाकिस्तान (Pakistan) ने लंबे समय तक आतंकवाद (Terrorism) को पनाह दी और और फलने-फूलने में मदद की है। दुनियाभर के आतंकियों को पाकिस्तान में संरक्षण मिला है। हालांकि अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। पाकिस्तान में आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं, जिससे जान-माल का काफी नुकसान होता है। आतंकी हमलों से जनता ही नहीं, पाकिस्तानी सेना, और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तानी सेना पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान – टीटीपी (Tehrik-e-Taliban Pakistan – TTP) के आतंकियों ने मंगलवार को हमला कर दिया।