बता दें कि बीते साल 7 अक्टूबर को, फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने दक्षिणी इज़राइल पर अचानक हमला (Hamas attacked on Israel) कर दिया था, जिसमें लगभग 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी और 250 से ज्यादा लोगों को हमास बंधक बनाकर अपने साथ गाज़ा ले गया था। हमास (Hamas) के इस हमले का फौरन बाद इजरायल ने गाज़ा में युद्ध छेड़ दिया जो 8 महीने बाद भी जारी है। इस युद्ध (Israel-Hamas War) में अभी तक महिलाओं और बच्चों समेत 37,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।