4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज़रायल-हमास युद्ध में अब तक 18 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के चलते मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

2 min read
Google source verification
dead_palestinians_in_war.jpg

Dead Palestinians due to Israel attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को हमास के करीब 5,000 रॉकेट्स इज़रायल दागने और घुसपैठ करते हुए लोगों को मारने और बंधक बनाने के बाद जो युद्ध शुरू हुआ था, उसका अंत अभी भी नहीं हुआ है। 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा पर उसके खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध विराम से पहले हमास की तरफ से हमले को रोकने के बाद इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) पर फिर हमले शुरू कर दिए और वो भी और तेज़ी से। इज़रायली सेना गाज़ा और आसपास के इलाकों पर लगातार हमले कर रही है और इस युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।


18 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के चलते अब तक 18 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाज़ा में अब तक 17,997 लोगों की मौत हो चुकी है और वेस्ट बैंक (West Bank) में करीब 275 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कुछ बाहरी पत्रकार भी हैं, पर ज़्यादातर फिलिस्तीनी लोग ही इस युद्ध का शिकार बने हैं। हमास के आतंकी भी इज़रायली सेना के हमलों में मारे गए हैं, पर मरने वालों में निर्दोष फिलिस्तीनियों की संख्या ज़्यादा है।


यह भी पढ़ें- भूटान से बॉर्डर विवाद के बावजूद चीन जाकरलुंग घाटी में कर रहा है अवैध निर्माण