
Betsy Chavez
पेरू के राष्ट्रपति वामपंथी पेड्रो कैस्टिलो कैस्टिलो और कंजर्वेटिव नियंत्रण वाली संसद में तनातनी के बीच गुरुवार को एनीबल टोरेस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शुक्रवार को बेट्सी शावेज के रूप में एक प्रधानमंत्री मिल गया गया है। 33 वर्षीय वकील शावेज श्रम मंत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
पूर्व पीएम को देना पड़ा इस्तीफा
कास्टिलो के कट्टर सहयोगी पूर्व प्रधान मंत्री एनीबल टोरेस ने पिछले सप्ताह विपक्ष-नियंत्रित कांग्रेस को विश्वास मत के लिए चुनौती दी थी। लेकिन कांग्रेस ने गुरुवार को ऐसा वोट कराने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इसके लिए शर्तें पूरी नहीं की गई हैं। इसके बाद टोरेस पीएम पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे कैस्टिलो ने स्वीकार करते हुए नया पीएम और कैबिनेट बनाने की बात कही।
अब शावेज की आई बारी
कैस्टिलो का समर्थन करने वाले वामपंथी गुट की सांसद शावेज के पास पद संभालने में सक्षम होने के लिए संसद से विश्वास मत का अनुरोध करने के लिए 30 दिन का समय है।
कैस्टिलो पर भी दो महाभियोग
राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो जुलाई 2021 से सत्ता में है। वे खुद भी संसद में महाभियोग के दो प्रयासों का सामना कर चुका है और छह भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी जांच जारी है। इन मामलों में खुद कैस्टिलो से लेकर उनके परिवार व राजनीतिक दल के खिलाफ आरोप शामिल हैं।
कैस्टिलो हटने के मूड में नहीं
ग्रामीण स्कूल शिक्षक रहे कैस्टिलो को हटाने की मांग को लेकर हाल में हजारों लोगों ने राजधानी में मार्च किया। कैस्टिलो ने राजनीति से प्रेरित आरोपों की निंदा की है और उनका कहना है कि वे जुलाई 2026 तक का अपना कार्यकाल पूरा करके ही हटेंगे।
Published on:
26 Nov 2022 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
