वहीं दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को अगली सूचना आने तक बंद कर दिया गया है। हालांकि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, इसका अभी पुख्ता आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। हालांकि USA में नागरिक उड्डयन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एक स्वतंत्र संघीय एजेंसी, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संघीय उड्डयन प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।