
Plane crash (Representative Image)
प्लेन क्रैश (Plane Crash) के बढ़ रहे मामले चिंता का विषय है। दुनियाभर में ही कई जगह इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं। इस साल अब तक प्लेन क्रैश के कई मामले सामने आए हैं। इसी तरह का एक और मामला अब ब्राज़ील (Brazil) में सामने आया है। ब्राज़ील (Brazil) के साओ पाओलो (Sao Paulo) राज्य के साओ जोस डो रियो प्रेटो (Sao Jose do Rio Preto) शहर में मंगलवार को यह हादसा हुआ, जब एक ट्रेनिंग प्लेन अचानक से शहर के बाहरी इलाके में क्रैश हो गया।
ब्राज़ील के साओ पाओलो राज्य के साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर में ट्रेनिंग प्लेन के क्रैश होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। लोकल मीडिया ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार लोकल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया और उसमें सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि प्लेन के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। फायर डिपार्टमेंट की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन प्लेन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
प्लेन क्रैश किस वजह से हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर की पुलिस ने ब्राज़ील वायु सेना के वैमानिकी दुर्घटना जांच और रोकथाम केंद्र एजेंसी ने मिलकर इस हादसे की जांच शुरू कर दी है, जिससे जल्द से जल्द इसकी वजह का पता लगाया जा सके।
Published on:
02 Jul 2025 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
