भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) का यूक्रेन (Ukraine) दौरा अब समाप्त हो गया है। पीएम मोदी भारत वापसी के लिए पोलैंड (Poland) की राजधानी वारसॉ (Warsaw) रवाना हो गए हैं। रेल फोर्स वन नाम की खास ट्रेन से पीएम मोदी वारसॉ से यूक्रेनी राजधानी कीव (Kyiv) पहुंचे थे और अब इसी ट्रेन से वापस वारसॉ जाएंगे। कीव में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से भी मिले और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। दोनों ने भारत-यूक्रेन संबंधों, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग समेत कई अहम विषयों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कीव में करीब 7 घंटे बिताए। इस दौरान रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को ध्यान में रखते हुए दोस्ती निभाई और अपनी सेना को आदेश दे दिया कि जब तक भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में हैं, तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं किया जाएगा।