
Indian PM Narendra Modi meets Russian President Vladimir Putin
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) सोमवार को अपने दो दिवसीय रूस (Russia) दौरे पर देश की राजधानी मॉस्को (Moscow) पहुंचे। यह 5 साल में पहला मौका है जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी 2019 में रूस गए थे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov) खुद पहुंचे। पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कारपेट भी बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। रूस में जिस तरह का शानदार स्वागत पीएम मोदी का हुआ, वैसा दूसरे किसी और देश एक लीडर का नहीं हुआ। इसके बाद पीएम मोदी रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव के साथ उनकी ही कार में एयरपोर्ट से होटल पहुंचे जहाँ भारतीय कम्युनिटी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने की पुतिन से मुलाकात, गले लगाकार रूसी राष्ट्रपति ने किया स्वागत
पीएम मोदी ने सोमवार की शाम नोवो-ओगारयोवो में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। इस मुलाकात का इंतज़ार भारत और रूस को काफी समय से था। न सिर्फ भारत और रूस काफी अच्छे दोस्त हैं, बल्कि पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती भी बेहद मज़बूत है। ऐसे में पुतिन ने गले लगाकार अपने दोस्त पीएम मोदी का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और पुतिन ने एक-दूसरे से बातचीत भी की। आज दोनों लीडर्स 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही पुतिन की तरफ से पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया जाएगा।
बेहद अहम है पीएम मोदी का रूस दौरा
रूस में पीएम मोदी के शानदार स्वागत से यह साफ हो गया है कि भारत और रूस के संबंधों को पुतिन काफी अहमियत देते हैं। आज पीएम मोदी और पुतिन 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और दोस्ती को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों लीडर्स कई सेक्टर्स में भारत-रूस पार्टनरशिप को और मज़बूत बनाने पर भी बात करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी का भारतीय कम्युनिटी ने रूस में किया शानदार स्वागत
Updated on:
09 Jul 2024 12:00 pm
Published on:
09 Jul 2024 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
