
Indian PM Narendra Modi thanks soon to be former UK PM Rishi Sunak
यूनाइटेड किंगडम – यूके (United Kingdom – UK) में 4 जुलाई को अगले प्रधानमंत्री के लिए चुनाव हुए। लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। पीएम पद के लिए रेस कंज़र्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और लेबर पार्टी (Labour Party) के कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के बीच रही। चुनाव के बाद सामने आए एग्ज़िट पोल के अनुसार इस चुनावी जंग में स्टार्मर बाज़ी मार रहे हैं। एग्ज़िट पोल के अनुसार यूके में लेबर पार्टी की सरकार बनने जा रही है और स्टार्मर बनेंगे नए पीएम। सुनक ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) ने सुनक को धन्यवाद दिया है।
भारत-यूके संबंधों को गहरा करने के लिए पीएम मोदी ने की सुनक की तारीफ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ऋषि सुनक, यूके में आपके सराहनीय नेतृत्व और आपके कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।"
Updated on:
05 Jul 2024 04:22 pm
Published on:
05 Jul 2024 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
