भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) कल कुवैत (Kuwait) दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय कुवैत दौरा 21-22 दिसंबर को होगा। कुवैत के शासक शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा (Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al-Sabah) के आमंत्रण पर पीएम मोदी कुवैत जा रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय की तरह से पीएम मोदी के कुवैत दौरे के बारे में जानकारी दी गई।