
Pope Francis
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 से चल रहे युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है और जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है। रूस की सेना को भी इस जंग की कीमत चुकानी पड़ी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन अभी भी रूस के खिलाफ जंग में न सिर्फ डटा हुआ है, बल्कि उसे टक्कर भी दे रहा है। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से इसके बंद होने की इच्छा जताने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई लोगों ने इस बारे में बयान भी दिए हैं। पर हाल ही में पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे बवाल मच गया है।
क्या कहा पोप ने?
हाल ही में पोप का एक इंटरव्यू सामने आया है जो उन्होंने पिछले महीने दिया था। इस इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन युद्ध पर सवाल पूछे जाने पर पोप बयान देते हुए कहा था कि यूक्रेन को इस युद्ध को रोकने की बातचीत करने का साहस रखना चाहिए और ज़रूरत पड़ने पर सफेद झंडा फहराने से परहेज नहीं करना चाहिए। ऐसा कहते हुए पोप ने यूक्रेन को इस युद्ध में सरेंडर करने की नसीहत दे डाली।
मचा बवाल, पोप का हो रहा है जमकर विरोध
पोप के इस बयान पर बवाल मच गया है। लोग जमकर पोप का विरोध कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पोप रूस की तरफ से बोल रहे हैं और उनकी नसीहत बिल्कुल बेतुकी है। कई लोग पोप को यह नसीहत रूस और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को देने के लिए कह रहे हैं कि उन्हें पुतिन से कहना चाहिए कि वह यूक्रेन से अपनी सेना को हटा ले। यूक्रेन में कई लोग पोप के बयान का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि उनके झंडे में नीला और पीला रंग हैं और वो लोग इसके अलवा और किसी रंग का झंडा कभी भी नहीं फहराएंगे। यूक्रेन और यूक्रेन के समर्थक पोप के इस बयान पर खुलकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) को डटकर इस युद्ध में बनाए रखने और रूस के सामने हार नहीं मानने का समर्थन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सीईओ Sam Altman की होगी OpenAI के बोर्ड में वापसी
Published on:
11 Mar 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
