27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध के नौवें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- जंग जारी रहेगी

रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि दिन-ब-दिन रूस यूक्रेन के शहरों पर अपने हमले तेज कर रहा है। हालांकि युद्ध के 9 दिन के बीच पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमले ना रोकने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification
President Vladimir Putin says Russian Ukrainians are alike

President Vladimir Putin says Russian Ukrainians are alike

रूस-यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine War) पर भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। 24 फरवरी से शुरू हुई ये जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों में हमले कर आगे बढ़ रही है। कई इलाकों पर कब्जे के दावे भी किए जा रहे हैं। वहीं रूसी हमलों का यूक्रेन भी डट कर मुकाबला कर रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वो इस विश्वास को कभी नहीं छोड़ेंगे कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे लोग हैं। इसके साथ ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमले रोकने से भी इनकार कर दिया है।


यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति ने बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने इस विश्वास को कभी नहीं छोड़ूंगा कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे लोग हैं।' पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन के कुछ निवासियों को धमकाया गया था। कई नाजी गुर्गे राष्ट्रवादी होने का प्रचार कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। बता दें कि नाजी लोग महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के दौरान हिटलर की तरफ से लड़े थे।

यह भी पढ़ें - जंग के बीच फूट-फूट कर रो रहे रूसी सैनिक, जानिए क्या है वजह


रूस की लड़ाई नए नाजियों से

रूसी राष्ट्रपति मानते हैं कि यूक्रेन और रूस एक जैसे हैं। बावजूद इसके वो यूक्रेन पर हमले रोकने के पक्ष में नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शेड्यूल के अनुसार सख्ती से आगे बढ़ रहा है, सभी सौंपे गए कामों को सफलतापूर्वक हल किया जा रहा है।

राष्ट्रपति पुतिन ने ये बात सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले अपने भाषण के हिस्से के रूप में कही। यही नहीं पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन के शत्रुता के भाव से इस बात का पता चलता है कि रूसी संघ नव-नाजियों के साथ ठीक से लड़ रहा है जो आवासीय क्षेत्रों में हथियार रखते हैं और लोगों को बंधक बनाते हैं।


पुतिन ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन में सभी युद्ध क्षेत्रों में गलियारे उपलब्ध कराए हैं, लेकिन राष्ट्रवादी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अनुमति नहीं देते हैं।

नहीं रुकेंगे यूक्रेन पर हमले

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की और यूक्रेन पर हमले रोकने को कहा। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें - यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की पुतिन से अपील, आपका पड़ोसी हूं, काटता नहीं हूं, साथ बैठो और बात करो