1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी ने की ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से मुलाकात, भारत-यूके एफटीए पर किए हस्ताक्षर

PM Modi Meets Starmer: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की है। साथ ही भारत और यूके के बीच व्यापार से जुड़े एक बड़े समझौते पर भी पीएम मोदी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Jul 2025, 3:48 PM IST

Indian PM Narendra Modi with British PM Keir Starmer

Indian PM Narendra Modi with British PM Keir Starmer (Photo - ANI)

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस समय दो दिवसीय यूके (United Kingdom - UK) दौरे पर हैं। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के निमंत्रण पर पीएम मोदी लंदन (London) पहुंचे हैं, जहाँ आज, पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात हुई। दोनों लंदन में चेकर्स एस्टेट में मिले, जहाँ उन्होंने कई अहम विषयों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक यह पीएम मोदी का चौथा यूके दौरा है और इसे कई पहलुओं से काफी अहम माना जा रहा है।

भारत-यूके एफटीए पर किए हस्ताक्षर

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और स्टार्मर ने भारत-यूके एफटीए (India-UK FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से भारत और यूके के बीच व्यापारिक संबंधों में और मज़बूती आएगी।

क्या है एफटीए?

एफटीए को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी कहते हैं। यह दो या ज़्यादा देशों के बीच होने वाला ऐसा समझौता है जो आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ और अन्य व्यापार बाधाओं को कम या खत्म करता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार को आसान और सस्ता बनाना, निर्यात-आयात को बढ़ावा देना, और आर्थिक सहयोग को मज़बूत करना है। एफटीए जिन देशों के बीच होता है, उन दो या दो से ज़्यादा देशों को इससे काफी फायदा मिलता है।