विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी और NEC कार्पोरेशन के अध्यक्ष के बीच औद्योगिक विकास, कराधान और श्रम के क्षेत्रों सहित भारत में व्यापार करना आसान बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न सुधारों पर चर्चा हुई। इस दौरान वह सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामू सुजुकी से मिले। मोदी फास्ट रिटेलिंग के CEO तदाशी यानाई से भी मिले। दोनों ने भारत में PLI योजना के तहत में कपड़ा निर्माण के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की।