
RSF fighters (Photo - Washington Post)
सूडान (Sudan) में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। 15 अप्रैल, 2023 को सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच जो खूनी जंग शुरू हुई थी, वो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पक्षों की खूनी जंग में हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लाखों लोग बेघर हो गए और बड़ी संख्या में लोग अभी भी मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से करोड़ों लोगों को खाने के संकट का भी सामने करना पड़ रहा है। कई निर्दोष लोग अभी भी इस जंग का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि आरएसएफ आतंक मचाने से पीछे नहीं हट रहा। शुक्रवार को आरएसएफ ने पश्चिमी कोर्डोफन (Western Kordofan) प्रांत के तीन शहरों पर हमले किए।
आरएसएफ ने अल-ओबेद शहर में अल-दमन अस्पताल को निशाना बनाते हुए 16 मरीजों को मार दिया। इसके अलावा आरएसएफ के अन्य हमलों में 10 और लोगों की मौत हो गई। सूडान के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी।
पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत के तीन शहरों में आरएसएफ के हमलों में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पश्चिमी कोर्डोफन में सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर कोर्डोफन और दक्षिण कोर्डोफन में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है। गुरुवार को आरएसएफ ने दक्षिण कोर्डोफन में अल-दिबाइबत और पश्चिम कोर्डोफन में अल-खिवाई शहरों पर कब्ज़े का दावा किया है। हालांकि सेना की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- “नमाज भी नहीं की खत्म और भारत ने उससे पहले दाग दी ब्रह्मोस”, पाकिस्तानी पीएम का कबूलनामा
Updated on:
31 May 2025 12:22 pm
Published on:
31 May 2025 12:22 pm
