5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा, कहा – ‘अमरीका और नाटो के बिना ऐसा संभव नहीं’

Russia's Claim On Ukraine Drone Attacks: पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक्स बढ़ा दिए हैं। यूक्रेन के इन ड्रोन अटैक्स पर हाल ही में रूस ने एक बड़ा दावा किया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 05, 2023

drone_attack.jpg

Ukraine Drone Attacks

24 फरवरी, 2022 से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। पर अभी भी यह युद्ध जारी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रुस की आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग की शुरुआत की थी। पर अभी भी इस युद्ध का अंत नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है और साथ ही कई शहर भी बुरी तरह तबाह हो गए हैं। बड़ी संख्या में यूक्रेनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में चले गए हैं।

इसके बावजूद यूक्रेनी आर्मी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इतना ही नहीं, यूक्रेनी आर्मी ने अब इस युद्ध में काउंटरऑफेंसिव भी शुरू कर दिया है। हाल ही में इस बारे में रूस ने एक बड़ा दावा किया है।


यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा

रूस के खिलाफ लंबे समय तक डिफेंसिव स्ट्रैटेजी के साथ लड़ने वाले यूक्रेन ने अब काउंटरऑफेंसिव शुरू कर दिया है। इसके चलते यूक्रेन पिछले एक महीने में रूस पर कई बार ड्रोन अटैक्स कर चुका है। हालांकि कुछ ड्रोन अटैक्स को रोकने में रूस को कामयाबी मिली है, पर कुछ ड्रोन अटैक्स में यूक्रेन को भी कामयाबी मिली है। हाल ही में यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर ड्रोन अटैक किया था, पर रूस की आर्मी ने मॉस्को के पास यूक्रेन के 5 ड्रोन्स मार गिराए थे। अब रूस ने यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर बड़ा दावा किया है।

रूस ने कहा है की यूक्रेन के इन ड्रोन अटैक्स में अमरीका और नाटो का भी सहयोग रहा है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स अमरीका और नाटो के बिना संभव नहीं हो सकते।


यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान का एक और सख्त कदम, ब्यूटी पार्लर पर लगाया बैन