अमेरिका (United States Of America) में जब से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की एक बार फिर सरकार बनी है, कई बदलाव देखने को मिले हैं। इन बदलावों में अमेरिका के रूस (Russia) से संबंध भी शामिल हैं। ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दोस्त हैं और ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध थे। अब जब ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं, रूस से संबंधों में सुधार की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का दुनियाभर पर असर पड़ेगा, जिनमें भारत (India) भी शामिल है।